Us Nagar: नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, झनकट में काफिला रोककर सुनी जनता की समस्याएं

Us Nagar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया।

उन्होंने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ ही अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखण्ड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ ही बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे निरंतर जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

Dehradun: CM धामी से मिले ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, छात्रहित और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जनता से आत्मीय संवाद करते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सड़क किनारे काफिला रोककर आमजन से सीधे संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है।