Uttarakhand: भाजपा को झटका, सहसपुर में कई कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand: देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। चकराता विधायक एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के देहरादून स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

जिला पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र तोमर के नेतृत्व में पहुंचे इन लोगों ने कार्यकारी समिति के सदस्य आर्येन्द्र शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सोनित कुमार, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष टीटू सिंह और जयपाल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार और सुमित कुमार तथा पूर्व मीडिया प्रभारी मामराज सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा तिपरपुर की वार्ड सदस्य अन्नो देवी, रीना कुमारी, प्रीति और रीना, भाजपा कार्यकर्ता नितेश कश्यप और मोनू कश्यप, बाल विकास सचिव मीनाक्षी नेगी और सरिता रानी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

Chamoli: जोशीमठ के रविग्राम में बनेगा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, स्थानीय युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

कांग्रेस नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सहसपुर क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और प्रदेश में बदलाव की उम्मीद से जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही।