Uttarakhand: विशेष सत्र के बाद वार-पलटवार, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए झूठ की राजनीति के आरोप

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विशेष सत्र की कार्यवाही पर वीडियो जारी कर सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह दिन उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यादगार रहेगा, क्योंकि सरकार ने सत्र बुलाकर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाने और निंदा प्रस्ताव लाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक एकजुट होकर इसका जवाब दिया।

Dehradun: महिला आक्रोश मशाल यात्रा, आरक्षण के समर्थन में उमड़ी हजारों मातृशक्ति

गोदियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता भुवन कापड़ी, प्रीतम सिंह और काजी निजामुद्दीन समेत सभी विधायकों ने सत्र में मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा और सरकार की “कुटिल चालों” को बेनकाब किया, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों जैसे जनहित के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सत्र के दौरान सरकार के पास आत्मबल की कमी दिखी और वह अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाई, क्योंकि “झूठ के साथ खड़े होने का मनोबल नहीं होता”।

गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार झूठ और दिखावे की राजनीति कर रही है और परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, इसके बावजूद अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि “मशाल जुलूस में भी नकली मशालें” लेकर चलना सरकार की राजनीति को दर्शाता है।

Uttarakhand Assembly: महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस, सदन में निंदा प्रस्ताव पास, कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के हित में है तो वर्तमान 70 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजे और जल्द एक और सत्र बुलाकर इस पर निर्णय ले।