Uttarakhand: चार धाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानिदेशक स्वास्थ्य, उत्तराखंड डॉ सुनीता टम्टा महोदया द्वारा जनपद चमोली के बद्रीनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में जनपद चमोली के अंतर्गत सभी चिकित्सा इकाईयों में स्थापित चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
Kedarnath Dham: DM ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से भी फीडबैक..
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य इकाइयों, प्राथमिक उपचार केंद्रों, स्वास्थ्य जांच केन्द्रो ,आपातकालीन सेवाओं तथा तैनात चिकित्सा कार्मिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महानिदेशक ने चिकित्सालयों में उपलब्ध दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक उपकरणों एवं एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
