उत्तराखंड शासन ने जारी किया 2024 के लिए कैलेंडर, इतनी रहेंगी छुट्टियां

Uttarakhand Holiday Calendar: साल 2024 का आगाज हो रहा है। ऐसे में उत्तराखंड शासन ने साल 2024 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। आइये जानते हैं उत्तराखंड में नए साल यानी 2024 में कितनी छुट्टियां मिलेंगी।


Uttarakhand Government Holiday List: साल 2023 खत्म होने की ओर है बस अब कुछ दिनों बाद नया साल यानी 2024 शुरू हो जाएगा। ऐसे में उत्तराखंड के लोग भी नए साल के लिए उत्साहित हैं। सभी नए साल में पड़ने वाले व्रत-त्योहार के साथ ही साथ छुट्टियों के बारे में जानना चाह रहे हैं। तो अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। जी हां…उत्तराखंड सरकार ने 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी। छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, होली, हरेला, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन आदि शामिल है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट….

ये भी पढ़ें‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत सैनू गांव में दी गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी