Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज और द्रोणाचार्य सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा राणा का भी रविवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
श्यामा राणा का निधन ऐसे समय हुआ है जब परिवार अभी जसपाल राणा के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाया था। 12 जून को जसपाल राणा का आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे खेल जगत और उनके प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचा था।
कुछ ही दिनों के भीतर मां और बेटे दोनों के निधन से राणा परिवार गहरे शोक में डूब गया है। खेल जगत और शुभचिंतकों ने श्यामा राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
