Uttarakhand: कर्णप्रयाग विवाद मामले में बड़ा फैसला…दोनों मुकदमों की जांच अब हरिद्वार पुलिस करेगी

Uttarakhand: कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में अब जांच हरिद्वार पुलिस करेगी। 16 जून को हुई इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने दोनों विवेचनाएं चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में अब पूरे मामले की जांच की जाएगी। वहीं, विभिन्न सिख संगठनों द्वारा स्थानीय पुलिस के कथित व्यवहार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच भी डीआईजी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। उन्हें दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने कहा है कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और हर मामले में निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand: सटीक डेटा से बेहतर शासन…मुख्य सचिव ने Data Harmonization कार्यशाला का किया शुभारम्भ

उन्होंने यह भी कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी अत्यंत पवित्र यात्रा है और यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फिलहाल सभी की नजरें अब हरिद्वार पुलिस की जांच और आने वाली रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।