Uttarakhand: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया। देर रात हार्ट अटैक के बाद उन्हें सिटी हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

हीरा सिंह बिष्ट एन.डी. तिवारी सरकार में परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे। वह तीन बार विधायक और उत्तराखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों में शोक की लहर है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.एल रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।