Uttarkashi: भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, अब अगले छह माह तक खरसाली में होंगे दर्शन

Uttarkashi: भैया दूज के पावन पर्व पर बुधवार 11 नवंबर 2026 को चारधाम यात्रा के प्रमुख धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. तय मुहूर्त के अनुसार सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद हुए.

इस दौरान पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा. कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया. अब अगले छह माह तक श्रद्धालु खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में मां के दर्शन कर सकेंगे. यहीं पर मां यमुना की नियमित पूजा-अर्चना संपन्न होगी.

Rudraprayag: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पंचमुखी डोली ऊखीमठ रवाना, अब छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन

कपाट बंद होने के समारोह में इस बार शनिदेव महाराज की डोली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. परंपरा के अनुसार शनिदेव महाराज की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची. यहां शनिदेव महाराज ने यमुना नदी में स्नान किया और अपनी बहन मां यमुना के साथ विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए. तीर्थ पुरोहितों ने दोनों देव विग्रहों का विधिवत पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया.

Uttarkashi: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अगले 6 माह मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

इसके बाद सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. मां यमुना की उत्सव मूर्ति को फूलों से सजी डोली में विराजमान कर खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया.