विजयदशमी की धूम, राज्यपाल, CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है।


Vijayadashami celebrated

आज देशभर में विजयादशमी मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने दिया भाईचारे का संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

उत्तराखंड का पहला Ai न्यूज़ प्रोग्राम

सीएम धामी ने दिया अहंकार मुक्त होने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।