हल्द्वानी में जहां हटाया गया अतिक्रमण, वहीं बनेगा नया थाना, सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सीएम धामी ने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसी स्थान पर थाना का निर्माण होगा।


हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार की जनता को 1,168 करोड़ की कई विकास योजनाओं की सौगात दी। ऋषिकुल ग्राउंड के नारी शक्ति महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 158 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। वहीं कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने देवपुरा चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक मेगा रोड शो भी निकाला, जिसमें हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

नारी शक्ति महोत्सव में हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं 

ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में जिले भर से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाल भी लगाए गए।  मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों पर जाकर महिला स्वयंसेवियों से बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से कई महिलाओं को सम्मानित भी किया।

हल्द्वानी में जहां हटाया गया अतिक्रमण, वहीं बनेगा नया थाना

वहीं कार्यक्रम में सीएम धामी ने हल्द्वानी में हुए उपद्रव को लेकर कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उपद्रवियों को लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस और कानून अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसे खाली कर लिया गया है। इस स्थान पर थाना का निर्माण होगा। एक बेहतर थाना स्थापित करने के साथ ही अराजक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

ये भी पढ़ें:हरिद्वार में ढोल नगाड़ों की थाप पर सीएम धामी ने किया भव्य रोड शो

ये भी पढ़ें:कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक अफसर रिहा, हुई वतन वापसी

उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।