जोशीमठ विद्या मंदिर व पुलना भ्यूंडार गांव में मनाया गया विश्व धरोहर दिवस

रिपोर्ट -सोनू उनियाल

जोशीमठ। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आज वर्ल्ड हैरिटेज नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ और फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क गोविंद घाट रेंज के संयुक्त तत्वावधान में जोशीमठ और पुलना भ्यूडार गांव में “विश्व विरासत दिवस जागरूकता गोष्ठी” आयोजित कर स्कूली बच्चों और विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के मेजबान गांव पुलना के ग्रामीणों के साथ वर्ल्ड हैरिटेज डे सेलिब्रेट किया।

जोशीमठ में जहां नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी के दिशा निर्देशन में विद्या मंदिर इंटर कालेज में जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमे रेंजर गौरव नेगी ने बच्चों को वर्ल्ड हैरिटेज डे को मनाने का मकसद सहित क्षेत्र के विश्व धरोहर स्थल और उसमे पाए जाने वाले वन्य जीव, जंतुओं दुर्लभ प्रजाति के जीवों, संरक्षित क्षेत्र जैव विविधता को लेकर जागरूक किया, तो दूसरी ओर लोकपाल घाटी के पुलना गांव में जहां फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल,वन दरोगा अनूप कुमार सहित पार्क प्रशासन के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विश्व धरोहर दिवस मनाया।