Dehradun में शुरू हुई 2nd Pre State Uttarakhand Shooting Championship 2026

Dehradun:  उत्तराखंड राइफल संघ के तत्वावधान में “2nd Pre State Uttarakhand Shooting Championship 2026” का आयोजन राणा शूटिंग अकादमी, देहरादून में 12 मई से 15 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा एवं जनरल सेक्रेटरी सुभाष राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 500 से अधिक शूटर प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 300 शूटर विभिन्न स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर, 25 मीटर एवं 50 मीटर राइफल और पिस्टल के साथ-साथ 12 बोर शॉटगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शूटिंग खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और अनुभवी कोचों एवं अधिकारियों की देखरेख में सभी स्पर्धाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।

Voter List: उत्तराखंड में SIR की आ गई तारीख, EC ने जारी किया शेड्यूल, जानिए कब जारी होगी फाइनल सूची

उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं और भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अशोक कुमार शाही, रोहित प्रजापति, अनुज पोखरियाल, नैना राणा, अनिल कवि, रजत शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मोहित सहारावत, सूरज विष्ट एवं परम आदि अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।