Voter List : भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। इसमें 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR किया जाएगा। इसमें दिल्ली भी कवर होगा जिसका फाइनल इलेक्टोरल रोल (अंतिम मतदाता सूची) 7 अक्टूबर 2026 को सामने आएगी।
चुनाव आयोग ने जारी किया SIR शेड्यूल
एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा। मतलब इन तीन जगहों को छोड़कर बाकी पूरे भारत में SIR पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमपात वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एसआईआर का कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे फेज में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा में SIR किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य में SIR का क्या शेड्यूल है, देखिए
उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार SIR प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLOs घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन करेंगे।
15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
उत्तराखण्ड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
Uttarakhand: पहाड़ी उत्पादों से चमकी महिलाओं की किस्मत, सालाना 40 लाख का कारोबार
CEO ने बताया कि उत्तराखण्ड में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 BLAs की तैनाती कर दी गई है।
