Uttarakhand: पहाड़ी उत्पादों से चमकी महिलाओं की किस्मत, सालाना 40 लाख का कारोबार

Uttarakhand:  विकासनगर क्षेत्र की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो अब पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रही है। ग्राम सोरना डोभरी निवासी कल्पना बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं और ग्रामोत्थान रीप परियोजना के सहयोग से “स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट” की शुरुआत की, जो आज लाखों के कारोबार तक पहुंच चुकी है।

International Nurses Day: उत्तरकाशी की पूजा परमार राणा को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026

करीब 10 लाख रुपये की लागत से शुरू हुई इस यूनिट में मिलेट्स और पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों से बने बिस्कुट, मिल्क रस, गोलगप्पे और हनी ओट्स जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। यह यूनिट सालाना लगभग 40 लाख रुपये का कारोबार कर रही है और 9 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।

 

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी यूनिट ने 10 लाख रुपये के उत्पाद बेचकर अपनी मजबूत पहचान बनाई। जिला परियोजना प्रबंधक सोनम गुप्ता ने बताया कि यह मॉडल अब दूसरे विकासखंडों में भी लागू किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।