पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक 

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन के चलते राज्य में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रखने का आदेश जारी किया गया है।

 

आदेश के तहत सात दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय शोक के दिनों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे।