बुराई पर अच्छाई की जीत: देहरादून के परेड ग्राउंड में हुआ लंका पति रावण का दहन, सीएम भी रहे मौजूद

Dehradun Ravana Dahan : देशभर के साथ राजधानी देहरादून में भी विजय दशमी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेस कोर्स, बन्नू स्कूल, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, प्रेम नगर और पटेल नगर सहित छह से अधिक जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनमें से सबसे प्रमुख आयोजन दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी द्वारा ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे, जिनके साथ कई गणमान्य लोग और मंत्रिगण भी उपस्थित थे।

रावण दहन की शुरुआत लंका के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर की गई। जिसके बाद क्रमशः कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया। सबसे अंत में रावण के विशाल पुतले को धूं-धूं कर जलाया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसने समां को और भी अधिक रंगीन बना दिया।

ये भी पढ़ें 👉:BRO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उत्तराखण्ड की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम धामी वर्चुअली हुए शामिल

रावण दहन के कार्यक्रम से पहले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।