Chamoli: जिला पंचायत चमोली में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत चमोली दौलत सिंह बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया और उन्हें प्रेरित किया कि वे पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाएं।
उन्होंने कहा कि मजबूत पंचायतें ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती हैं और सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर विकास की इस धारा को आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर विकासखंड नंदानगर के सुदूरवर्ती ग्राम कनोल की ग्राम प्रधान पूजा देवी, युवक मंगलदल अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह नेगी, गब्बर सिंह एवं जिला पंचायत थाला वार्ड के सदस्य श्री ब्रेन सिंह राणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पंचायतों की मजबूती और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
Kedarnath Dham: DM ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से भी फीडबैक..
पंचायतीराज व्यवस्था, जो कि भारत सरकार द्वारा लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, आज ग्रामीण भारत के विकास की रीढ़ बन चुकी है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत मिलकर स्थानीय समस्याओं का समाधान, योजनाओं का क्रियान्वयन और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। पंचायतों का मुख्य उद्देश्य केवल योजनाओं का संचालन ही नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के माध्यम से समग्र विकास सुनिश्चित करना भी है।
