Dehradun: महिला आरक्षण के समर्थन में देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या समेत हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा विषय है और केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कुछ विपक्षी दलों का रवैया महिलाओं की आकांक्षाओं के विपरीत है। वहीं रेखा आर्या ने कहा कि परंपरागत सम्मान के साथ अब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का अधिकार मिलना जरूरी है और एक-तिहाई आरक्षण से उनकी भागीदारी मजबूत होगी।
Doon-Delhi Expressway: सीएम धामी दिल्ली से ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून, बोले—“नए भारत की नई रफ्तार”
उन्होंने रैली में भारी संख्या में पहुंची मातृशक्ति का आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष का रुख निराशाजनक रहा है और आने वाले समय में महिलाएं इसका जवाब देंगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
