Chardham Yatra: प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं बेहद संतोषजनक हैं।
इससे पहले बुधवार को कैलाश खैर ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने दर्शनों के बाद सिंहद्वार पर श्रद्धालुओं के साथ भजन भी गाया। मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।
कैलाश खैर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ आकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
