Chamoli: गढ़वाल भ्रमण पर चमोली पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Chamoli। गढ़वाल भ्रमण एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनपद चमोली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने सभी वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। गोपेश्वर में आयोजित बैठक में सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

Chamoli: आकाशीय बिजली से मरी 413 बकरियों के 30 पशुपालकों को मिली राहत राशि

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना पार्टी की प्राथमिकता है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक डॉ. जीत राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।