Dehradun: मानसून से पहले उत्तराखंड अलर्ट मोड पर, आपदा प्रबंधन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

Dehradun: आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री  मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों एवं रेखीय विभागों द्वारा मानसून अवधि में संभावित आपदाओं एवं उनसे निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी रेखीय विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियां पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में कार्य करे ।

Chamoli: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनाई संयुक्त कार्ययोजना

उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण जैसे हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण एवं संचार संसाधन पूरी तरह कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रहें।