Pauri: जनपद के गुमखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रिकवरी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को डीसीआर पौड़ी के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि कोटद्वार रोड पर गुमखाल के समीप एक युवक खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
Dehradun: राज्यपाल से मिले पूर्व सैनिक और खिलाड़ी, जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई
मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो युवक खड़ी ढलान से नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। क्षेत्र बेहद संकरा और ढलानयुक्त होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों ने सुरक्षा उपायों के साथ रोप तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई।
टीम ने युवक को सावधानीपूर्वक मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, लेकिन जांच के दौरान युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डाबर, लैंसडाउन के रूप में हुई है।
इसके बाद SDRF टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
