Dehradun: राजभवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून से आए लोगों ने भूमि विवाद, रोजगार, ग्राम विकास और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों को राज्यपाल के सामने रखा।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तय समयसीमा के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए और जनहित के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तकें भी भेंट कीं।
वहीं नेशनल फेडरेशन कप में पदक जीतने वाले वुशु खिलाड़ियों और नेपाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।
राज्यपाल ने खिलाड़ियों और छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां और युवा लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
