Uttarakhand: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर बड़ा हमला बोला है। देहरादून मे के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि एनटीए लगातार परीक्षा कराने में फेल साबित हो रही है, इसके बावजूद उसे बड़े एग्जाम कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
Dehradun: होम्योपैथी भर्ती में घोटाले के आरोप, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का दावा
कांग्रेस ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच, एनटीए के फाइनेंशियल ऑडिट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की है। “बीजेपी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग काबिज रहे। दुर्भाग्य यह है कि जिस ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से लगातार एग्जाम फेल होते जा रहे हैं, उसको आखिर किसने ऑथराइज किया। इतने बड़े-बड़े एग्जाम कराने की ताकत किसने दी।
एनटीए का फाइनेंशियल ऑडिट होना चाहिए, इसे स्क्रैप कर देना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
