Uttarakhand: सीबीएसई टॉपर अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री धामी ने की बात, दी शुभकामनाएं

Uttarakhand: उत्तराखंड की बेटियां लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अरीना की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अरीना ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Chamoli: मनरेगा, पीएम आवास और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, गढ़वाल सांसद ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां समय-समय पर शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। साथ ही उन्होंने अरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।