Dehradun : सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। जो बीते दो दिनों की तुलना में अधिक उग्र होता दिखाई दिया।
Chamoli: प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, 74 करोड़ की जिला योजना पास
Dixon Technologies Limited, Windlas Biotech Limited और Global Medikit Limited समेत विभिन्न कंपनियों के बाहर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हुए हैं।
हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद भीड़ को मौके से हटाया गया।
इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई।
श्रमिकों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम का भुगतान और साप्ताहिक अवकाश शामिल है। वहीं प्रशासन का कहना है कि पूर्व में वार्ता के दौरान कई मांगों पर सहमति बन चुकी थी…
इसके बावजूद प्रदर्शन उग्र हुआ, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी। फिलहाल प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है।
अधिकारियों द्वारा मौके पर श्रमिकों से वार्ता की गई और उन्हें श्रम कानूनों के तहत उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया।
एडीएम देहरादून के.के. मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है और यदि कोई अराजकता फैलाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अपर श्रम आयुक्त ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए। उनकी मांगों को श्रम कानूनों के तहत पूरा करने का भरोसा दिलाया। कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को सोमवार से कार्य पर लौटने के लिए कहा गया है।
