Uttarakhand BJP: देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शुरू हुआ बैठकों का दौर

Uttarakhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुके हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

वहीं एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Uttarakhand में सौर ऊर्जा को नई रफ्तार, CM धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

माना जा रहा है कि इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को दिशा देंगे और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का मंत्र देंगे। कल से विभिन्न स्तरों की बैठकों का दौर भी शुरू होगा, जिसमें बूथ, मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा।