Rishikesh: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड के बाद मॉडल ट्विशा शर्मा के माता-पिता और परिजन उनकी अस्थियां लेकर उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पहुंचे। यहां परिवार ने मां गंगा के तट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर ट्विशा की अस्थियों का विसर्जन किया।
अस्थि विसर्जन के दौरान त्रिवेणी घाट पर बेहद भावुक माहौल देखने को मिला। बेटी को अंतिम विदाई देते समय माता-पिता और परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवार ने मां गंगा से ट्विशा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि भोपाल में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस दुखद घटना ने परिवार को अंदर तक झकझोर दिया है। ऋषिकेश पहुंचकर परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
Chamoli: वैली ऑफ फ्लावर्स में दिखने लगी फूलों की रंगत, 1 जून से खुलेगा प्रवेश
त्रिवेणी घाट पर मौजूद लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अस्थि विसर्जन के दौरान घाट का माहौल गमगीन रहा। परिजनों ने नम आंखों से ट्विशा को अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
