Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. खंडूड़ी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित होटल पहुंचें। जहां विभिन्न बैठकों का दौर शुरू हुआ।

सबसे पहले सांसद, विधायकों के साथ बैठक की। दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की। फिर उन्होंने महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ चर्चा की।

बैठक में प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बनाने के साथ ही प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में स्थानीय निकायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने, समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास की गति को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।

इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं प्रदेश प्रवक्ता की बैठक ली।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंच कर प्रदेश कोर कमेटी व मंत्रियों की बैठक ली। 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोर कमेटी में पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर सरकार के चार साल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को सराहा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला संगठनात्मक दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।

जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है।
Uttarakhand BJP: देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शुरू हुआ बैठकों का दौर
वहीं उम्मीद जताई कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में भाजपा संगठन नया आयाम स्थापित करेगा और विकास की नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
