Dehradun: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच के लिए राजधानी की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों से मुक्त कराने में विफल रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की बहुमूल्य जमीनों को कथित तौर पर चहेते लोगों और माफियाओं के हित में सौंपा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में भूमि से जुड़े भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और राज्य की संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
Chamoli: गोपेश्वर में जनता मिलन में 24 जनसमस्याएं सुनी गईं, कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण
गोदियाल ने दावा किया कि आगामी समय में भी कई महत्वपूर्ण भूमि प्रस्तावों को मंजूरी देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जमीनों को बचाना और आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
फिलहाल कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने प्रदेश की राजनीति में भूमि और भू-कानून के मुद्दे को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
