July की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती की है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटे (छुटकू) गैस सिलेंडर के दाम भी कम किए गए हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे व्यवसायों की परिचालन लागत में कमी आएगी।
पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्ता
इसी बीच ऊर्जा क्षेत्र से एक और राहत की खबर आई है। नायरा एनर्जी ने अपने रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतें भी 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।
आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन और गैस की कीमतों में आई यह कमी आम लोगों के लिए राहत मानी जा रही है। खासकर परिवहन, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
1 जुलाई से लागू हुआ ‘VB-G RAM G’ एक्ट, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, ₹300 से कम नहीं मिलेगी मजदूरी
अपने शहर के रेट जरूर देखें
एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर और कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में उपभोक्ता अपने शहर के ताजा रेट संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी या नायरा एनर्जी के अधिकृत आउटलेट पर जाकर देख सकते हैं।
