NEETPaperLeak : नीट पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ चलाए गए छात्र आंदोलन के 36वें दिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।

प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। सारी मांगें पूरी होने के बाद छात्रों का धरना खत्म हो गया है। अब सरकार सोमवार (27 जुलाई) को संसद में पेपर लीक संशोधन बिल पेश करेगी।
वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अब प्रह्लाद जोशी को सौंप दी गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने की मंजूरी दी है, हालांकि, उनके पास पहले से मौजूद मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी बनी रहेगी, यानी फिलहाल वह अपने मौजूदा कामकाज के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे।
