Dehradun: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विहिप की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ में प्रकाशित अशोक सिंघल के जीवन और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को अशोक सिंघल के सांस्कृतिक संकल्प की ऐतिहासिक सिद्धि बताया।
