Almora: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा— राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा

Almora: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी के अल्मोड़ा स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Yoga Day 2026: बनबसा में CM धामी ने किया योगाभ्यास, उत्तराखण्ड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने का दोहराया संकल्प

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हेतु लेफ्टिनेंट  बीरेश्वर गोस्वामी जी का दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। माँ भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी को देश सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।