Video: क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न के लिए औली तैयार, बिछ गई बर्फ की सफेद चादर

snowfall: पहाड़ी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद औली बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। साथ ही औली आने के लिए मन बना रहे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। 


रिपोर्ट -सोनू उनियाल

चमोली। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब,नीलकंठ, औली में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड बढ़ गई है।

नव वर्ष और क्रिसमस के त्यौहार के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली की ढलान तैयार हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद औली बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। साथ ही औली आने के लिए मन बना रहे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में बर्फबारी होने पर नव वर्ष और क्रिसमस के त्योहार पर पर्यटकों से सराबोर रहता है।

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा एक्शन! 36 हजार लिंक्स और पोस्ट किए ब्लॉक, लिस्ट में ट्विटर नंबर 1

यही समय है जब देश-विदेश के कोने-कोने से प्रकृति प्रेमी मिनी स्विट्ज़रलैंड और विंटर डेस्टिनेशन औली का रुख करते हैं। इस समय औली की खूबसूरत वादियां और अधिक मनमोहन हो जाती है। कड़कड़ाती ठंड के बीच बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं।

अब भूस्खलन आने से पहले ही चेतावनी देगा ये नया सिस्टम, बचेंगी सैकड़ों जानें