CBSE Exam Date 2024: बोर्ड ने जारी की 10वीं, 12वीं क्लास की डेटशीट, इस दिन से होंगे पेपर

CBSE Exam Date 2024: CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है। एग्जाम 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगे। विद्यार्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।


CBSE Class 10th 12th 2024 Datesheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। छात्र-छात्राएं डेट शीट आधिकारिक साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Check CBSE Board Exam 2024 Date Sheet: इस तरह करें डाउनलोड
  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर  ‘Lastest News’ सेक्शन में ‘CBSE Class 10 board exam 2024 datesheet’ या ‘CBSE Class 12 board exam 2024 datesheet’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: डेटशीट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसमें सब्जेक्ट वाइज बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल चेक करें।
  • स्टेप 4: अब छात्र इसे डाउनलोड करें।
  • स्टेप 5: अंत में छात्र डेटशीट का प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा एक्शन! 36 हजार लिंक्स और पोस्ट किए ब्लॉक, लिस्ट में ट्विटर नंबर 1

प्रैक्टिकल एग्जाम कब से होंगे?

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी हैं। इसके मुताबिक 10वीं और 12वीं दोनों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी को खत्म होंगी।