गहनें और पैसों से भरा बैग खाई में गिरा, देवदूत बनकर आए ITBP जवान 

रिपोर्ट। सोनू उनियाल

आईटीबीपी को यूं ही हिमवीर के जवान इसलिए नहीं कहा जाता, क्योंकि अपने अदम्य व साहस के दम पर ये हिमवीर जवान सरहद की रक्षा के साथ साथ मुश्किल घड़ी पर आम लोगो के लिए भी दूत बन कर हमेशा खड़े रहते है।

दरअसल…..गुरुवार को विकासखंड जोशीमठ के रिंगी गांव के हेमंत कुमार अपने विवाह का सामान लेकर अपने घर जा रहे थे।  तभी अचानक उनका बेग खाई में गिर गया, जिसमें गहनों के साथ साथ 1 लाख रुपए भी थे।

ग्राम प्रधान विनोद सिंह द्वारा आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के कमांडेंट विजय कुमार से रेस्क्यू के लिए निवेदन किया गया। जिसके बाद कमांडेंट विजय कुमार द्वारा रेस्क्यू के लिए अपनी टीम को घटना स्थल के लिए भेजा गया। निरीक्षक जी डी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्य टीम ने गहरी खाई में जा कर गहने व पैसों के बैग को सुरक्षित निकाल कर ग्राम प्रधान को सौंपा। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा आई टी बी पी टीम का धन्यवाद किया गया।