Bharat Ratna: देश की इन 3 हस्तियों को मिलेगा भारत रत्न, यहां देखें 1954 से 2024 तक की पूरी लिस्ट…

Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है। ‘एक्स’ पर  प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर के तीनों हस्तियों के बारे में लिखते हुए उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की।

इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

1954 में हुई थी भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत

भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 1954 में नेहरू सरकार में हुई थी। पहली बार यह सम्मान एक साथ तीन हस्तियों को दिया गया था। अब तक देश की 53 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें:Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, जानें उनके बारे में सबकुछ

देखिए सभी भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

1. सी राजगोपालाचारी (1954)

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)

3. सी.वी. रमन (1954)

4. भगवान दास (1955)

5. एम. विश्वरवैया (1955)

6. जवाहरलाल नेहरू (1955)

7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)

8. धोंडो केशव कर्वे (1958)

9. बिधन चंद्र रॉय (1961)

10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)

11. राजेंद्र प्रसाद (1962)

12. जाकिर हुसैन (1963)

13. पांडुरंग वामन काणे (1963)

14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)

15. इंदिरा गांधी (1971)

16. वी.वी. गिरी (1975)

17. के कामराज (1976)

18. मदर टेरेसा (1980)

19. विनोबा भावे (1983)

20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)

21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)

22. भीमराव अंबेडकर (1990)

23. नेल्सन मंडेला (1990)

24. राजीव गांधी (1991)

25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)

26. मोरारजी देसाई (1991)

27. अबुल कलाम आजाद (1992)

28. J.R.D. टाटा (1992)

29. सत्यजीत रे (1992)

30. गुलजारी लाल नंदा (1997)

31. अरूणा आसफ अली (1997)

32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)

33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)

34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)

35. जयप्रकाश नारायण (1999)

36. अमर्त्य सेन (1999)

37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)

38. रविशंकर (1999)

39. लता मंगेशकर (2001)

40. बिस्मिल्लाह खान (2001)

41. भीमसेन जोशी (2009)

42. C. N. R. राव (2014)

43. सचिन तेंदुलकर (2014)

44. मदन मोहन मालवीय (2015)

45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)

46. प्रणव मुखर्जी (2019)

47. नानाजी देशमुख (2019)

48. भूपेन हजारीका (2019)

49. कर्पूरी ठाकुर (2024)

50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)

51. चौधरी चरण सिंह (2024)

52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)

53. एम एस स्वामीनाथन (2024)