भाजपा महिला मोर्चा ने कर्णप्रयाग में निकाली विशाल रैली

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में रैली निकाली। रैली पेट्रोल पंप, मुख्य बाजाार, उमा देवी चौक, न्यू मार्केट आदि स्थानों से गुजरी। रैली में भाजपा के 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए महिलाओं का समर्थन मांगा।


केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है । आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम के तहत आज कर्णप्रयाग में विशाल रैली निकाली, और पीएम मोदी का धन्यवाद किया । महिलाओं का कहना है कि बीते दस वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है । महिलाओं को सम्मान मिला है और महिलाएं मजबूत हुई है ।

ये भी पढ़ें:बड़कोट रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, नगरपालिका बनेगी पुरोला नगर पंचायत, सीएम धामी ने की घोषणा

इस दौरान जिला महामंत्री आशा डिमरी, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि खंडूड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गायत्री नेगी, लक्ष्मी जोशी, मनोरमा नैनवाल, सरोज हटवाल, मधु रावत, ममता राणा, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी आदि मौजूद थे।