Nikaay Chunaav: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम योगी भी करेंगे उत्तराखंड में प्रचार 

उत्तराखंड में निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है।

जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा सांसदों के नाम शामिल है। इसके अलावा कई विधायक और मंत्रियों को भी स्टार प्रचार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें 👉:Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए गठित की प्रबंधन समिति, इन्हें मिली प्रचार की जिम्मेदारी

बता दें कि भाजपा से पहले कांग्रेस भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस से स्टार प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल जैसे नेताओं के नाम शामिल है।