Roorkee: सिंचाई विभाग कार्यालय में सीढ़ियों पर लटा मिला लापता कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप 

रुड़की में दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सीढ़ियों पर लटका हुआ मिला अर्जुन कश्यप का शव

आपको बता दें कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चौकीदारी की नौकरी करने वाले अर्जुन कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से लटका हुआ मिला। 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे। वही दो दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया।

शनिवार को कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें 👉:उत्तराखंड में दो अलग-अलग भीषण हादसों में 3 की मौत, 3 घायल

वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। मृतक के परिजन अन्य लोगो पर आरोप भी लगा रहे है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।