Chamoli: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गौचर मेले का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Chamoli: गौचर में आयोजित सात दिनों तक चले चतुर्थ औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन किया। वहीं लोगों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर भी मिला।

समापन समारोह में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गौचर मेले के समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सात दिनों तक चले मेले में जहां खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आकर्षण बढ़ाया, वहीं विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Champawat: कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल का बड़ा बयान, कांग्रेस के सच्चे सिपाही को मंच में कुर्सी की जरूरत नहीं 

मेलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी अलकेश नोडियाल ने मेले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सात दिनों तक हजारों लोगों ने मेले में पहुंचकर इसका आनंद लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।