Champawat: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की 18 नम्बर को रामलीला मैदान लोहाघाट मे हुई जनसभा में मंच में बैठने के लिए स्थान न मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने अपनी बातों को रखते हुए कहा वह कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही हैं, कांग्रेस की सिपाही को मंच में कुर्सी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा अगर जनता जमीन में बैठ सकती है तो क्या वह खड़े नहीं रह सकते हैं।

उन्होंने कहा कहा पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के द्वारा उन्हें अपनी कुर्सी में बैठने को कहा गया पर उनके द्वारा उनका सम्मान रखते हुए खड़ा रहना उचित समझा। कहा वह पूरे कार्यक्रम में सभा स्थल में मौजूद रहे और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी व सभी सीनियर नेताओं के द्वारा उनकी बात को सुना गया तथा उचित सम्मान दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में कुछ भाजपा के स्लीपर सेल मौजूद है जिन्हें वह वक्त आने पर बेनकाब करेंगे।
Chamoli: DM गौरव कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट जनजागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फिलहाल उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी की जनसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का खड़े रहना व उनके द्वारा किसी नेता को सम्मानित ना किया जाना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। भाजपा मामले में चुटकियां लेती नजर आ रही है। पर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट की है।
