Chamoli: वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट खुले, पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर की पूजा

Chamoli: चमोली जनपद के वाण स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। दोपहर करीब 2 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और जयकारों से गूंज गया।

मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने परंपरा के अनुसार आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यह परंपरा इस मंदिर की विशेष पहचान मानी जाती है, जिसे सदियों से निभाया जा रहा है।

 

कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान देव नृत्य, झोड़ा और चाछड़ी जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

Almora: डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, CM धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अब मंदिर के कपाट अगले छह महीनों तक खुले रहेंगे, जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्त यहां दर्शन कर सकेंगे और आस्था का लाभ ले सकेंगे।

Haldwani: CM धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा में उपलब्धि, UOU ने 20 दिन में जारी किए रिजल्ट