Haldwani: CM धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा में उपलब्धि, UOU ने 20 दिन में जारी किए रिजल्ट

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सत्र नियमित होने के साथ ही परीक्षाएं निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं और परिणाम भी समय पर घोषित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी ने दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में नया इतिहास रचा है।

विवि के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने बताया कि विवि की दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाएं 16 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं। 39 परीक्षा दिवसों में यह परीक्षाएं सम्पन्न कराईं गई और कुल 323 परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए गए। 30 अप्रैल 2026 तक सभी परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रकार परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर और सिर्फ 15 कार्यदिवसों में शत-प्रतिशत परिणाम घोषित करने की ऐतिहासिक उपलब्धि विश्वविद्यालय ने हासिल की है।

Almora: डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, CM धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

कुलपति के अनुसार इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर वरिष्ठ शिक्षकों की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। कुल 289 आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों ने केन्द्रीय मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया। मूल्‍यांकन हेतु देश भर से कई नामी विश्‍वविद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इतनी कम अवधि में सभी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पारदर्शी, डिजिटल एवं शिक्षार्थी-केंद्रित कार्यप्रणाली पर विशेष फोकस किया गया है। इसी क्रम में विवि ने समयबद्ध मूल्यांकन, डिजिटल समन्वय तथा परीक्षकों की सतत निगरानी के चलते यह उपलब्धि हासिल की है। इससे हजारों शिक्षार्थियों को प्रवेश, रोजगार तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में समय पर लाभ प्राप्त होगा।