Chamoli: फूलों की घाटी में नहीं मिली कोई अवैध गतिविधि, निरीक्षण कर लौटी वन विभाग की टीम

Chamoli: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का निरीक्षण करने गई नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग की टीम सुरक्षित लौट आई है। टीम ने घाटी के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें ग्लेशियर प्वाइंट को पार कर संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच बनाई गई।

निरीक्षण के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले। अधिकारियों के अनुसार, घाटी में जैव विविधता सुरक्षित है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है।

टीम के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के नियमित निरीक्षण से क्षेत्र में अवैध शिकार, अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। वन विभाग आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रखेगा ताकि फूलों की घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित रह सके। गोविंदघाट रेज की वन क्षेत्रधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले। घाटी में जैव विविधता सुरक्षित है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है।

Uttarakhand: मुख्यमंत्री घोषणाओं की मॉनिटरिंग तेज, CM धामी ने 5 विधानसभाओं के लंबित मामलों पर दिए कड़े निर्देश


किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले। घाटी में जैव विविधता सुरक्षित है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है।”

—  चेतना कांडपाल ,  वन क्षेत्रधिकारी

गोविंदघाट रेंज