Chamoli पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य

Chamoli: राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया उत्तराखण्ड पुलिस एवं जनपद चमोली का मान, 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2026 में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने बॉडी बिल्डिंग में जीता कांस्य पदक

23 से 27 सितंबर 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) स्थित पुलिस अकादमी में आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2026 में देशभर की पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने अपने शानदार प्रदर्शन और दमदार फिटनेस का परिचय देते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतकर हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने उत्तराखण्ड पुलिस एवं चमोली पुलिस का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि में अनुशासन, नियमित अभ्यास, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की झलक देखने को मिली।

 

आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने हेड कांस्टेबल जितेन्द्र को मेडल पहनाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाले ऐसे कर्मी पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी जितेन्द्र को शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट एवं प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र जोशी मौजूद रहे।