Chamoli: देवाल विकासखंड की पहली बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में ही जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप था कि सदन में लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल थे, लेकिन जवाब देने के लिए अधिशासी अभियंता की बजाय केवल सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को भेजा गया।
जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने लोक निर्माण विभाग के दोनों अधिकारियों को सदन से बाहर भेज दिया। सदन में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। एक अन्य प्रमुख मुद्दे पर खेता-तोरती मोटर पुल की अप्रोच रोड न बन पाने का मामला उठा। कार्यदायी संस्था ‘ब्रिज एंड रूफ’ के गोलमोल जवाब सुनते ही मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी का पारा चढ़ गया।
Pauri: जनसहभागिता से तैयार होगा जनता का बजट, रांसी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ व्यापक मंथन
उन्होंने सदन में ही खंड विकास अधिकारी देवाल को ब्रिज एंड रूफ के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। हालांकि, बाद में मुख्य विकास अधिकारी ने ब्रिज एंड रूफ के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर अप्रोच रोड का कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश भी जारी किए।
