Kainchi Dham: सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, उत्तराखंड सरकार, पुलिस प्रशासन की तारीफ की

Kainchi Dham:: नैनीताल सरोवर नगरी से दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने नीम करौली बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल के कैंची धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के चलते उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

Haridwar: बैरागी कैम्प में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन, 10 हजार से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ

उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित एवं सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की और कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है।

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं….” की कुछ पंक्तियाँ गाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

Uttarakhand: कुमाऊनी लोक गायक दीवान कनवाल का निधन*, राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम धामी ने निधन पर जताया दुख 

विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।   नैनीताल की वादियों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने गायक विशाल मिश्रा को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।